Saturday, March 26, 2016

नियुक्त Current Affairs


न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त
Published on: 25-MAR-2016
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, 1985 के तहत केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की  स्थापना नवम्बर 1985 में दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और इलाहाबाद में किया गया.

न्यायमूर्ति एच एल दत्तू अंतरराष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो के सदस्य के रूप में नियुक्त
Published on: 23-MAR-2016
न्यायमूर्ति एच एल दत्तू के अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो के सदस्य के रूप में नियुक्त होने के साथ ही एनएचआरसी (भारत) अब राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था (जेनेवा) में मंगोलिया, कतर और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगा.

रितु बेरी खादी- ग्रामोद्योग आयोग की सलाहकार नियुक्त
Published on: 21-MAR-2016
भारत और विश्व भर में खादी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने एक वर्ष की अवधि के लिए रितु बेरी को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है.

एस श्रीधर फाइज़र इंडिया के प्रबंध निदेशक नियुक्त
Published on: 21-MAR-2016
वे पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं एवं उन्हें 20 वर्षों का अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे फाइजर के संक्रामक प्रतिरोधक दवाओं, हृदय और नेत्र विज्ञान व्यापार का नेतृत्व कर रहे हैं.

अमर एब्रोल, एयर एशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
Published on: 18-MAR-2016
अमर एब्रोल, मित्तू चंदिल्या का स्थान लेंगे. मित्तू चंदिल्या 1 जून 2013 से एयरएशिया इंडिया का सफल नेतृत्व कर रहे हैं और 31 मार्च 2016 को उनका अनुबंध समाप्त हो जाएगा.

श्री सांगखुपचुंग सर्तो मणिपुर हाई कोर्ट के अतिरिक्‍त न्‍यायाधीश नियुक्‍त
Published on: 12-MAR-2016
न्‍यायाधीश सर्तो की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 224 के उपखंड (1) द्वारा प्रदत्‍त अधिकारों के तहत की गयी है.

जीन अर्नोल्ट कोलंबिया में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन के प्रमुख नियुक्त
Published on: 11-MAR-2016
इससे पहले वे कोलम्बिया में शांति स्थापित करने के लिए बनाये गये उप-आयोग में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने अफगानिस्तान, बुरुंडी, जॉर्जिया में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.

मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री अहमद अबुल घेट अरब लीग के महासचिव नियुक्त
Published on: 11-MAR-2016
काहिरा में 22 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने इस नियुक्ति की घोषणा की.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी एस चौहान विधि आयोग के नये अध्यक्ष नियुक्त
Published on: 11-MAR-2016
बलबीर सिंह चौहान को 21वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. यह पद सितंबर 2015 से आयोग के निर्माण के समय से ही रिक्त था. वे जुलाई 2008 से मई 2009 तक ओड़िसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे.

वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने पूर्वी नौ सेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद भार संभाला
Published on: 01-MAR-2016
वाइस एडमिरल सतीश सोनी 40 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए.

वाइस एडमिरल बिमल वर्मा एवीएसएम ने अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया
Published on: 01-MAR-2016
उन्होंने वाइस एडमिरल प्रदीप कुमार चटर्जी पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, एडीसी के स्थान पर यह पदभार संभाला है. एडमिरल प्रदीप 39 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत हुए.

Share This
Previous Post
Next Post