आवेदन प्रक्रिया
Last Date : 31/03/2016
• वेबसाइट (www.statebankofindia.com) के होमपेज पर नीचे की ओर दिए गए 'करियर विद अस' पर क्लिक करें।
• नए वेबपेज पर 'रिक्रूटमेंट ऑफ ऑफिसर्स इन स्पेशलिस्ट कैडर... स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' के नीचे डाउनलोड 'इंग्लिश एडवर्टाइजमेंट' लिंक पर क्लिक कर नियुक्ति के विज्ञापन को पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
• फिर ऑनलाइन आवेदन के लिए 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें। 'न्यू यूजर क्लिक हियर फॉर रिक्रूटमेंट' लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद 'कंटिन्यू' बटन पर क्लिक करें।
• ऐसा करने पर फॉर्म खुल जाएगा। अब फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज कर 'सेव एंड नेक्सट' बटन पर क्लिक करें।
• रजिस्ट्रेशन होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा, इसे पेपर पर नोट कर लें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इंस्तेमाल ऑनलाइन सेव किए गए डाटा को खोलने या एडिट करने में काम में आएगा। इस सुविधा का केवल तीन बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
• इसके बाद अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को निर्धारित लिंक से अपलोड कर दें।
• अंत में 'पेमेंट' लिंक पर जाकर शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
• इसके बाद सफलतापूर्वक सब्मिट गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें और उसे सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ संलग्न कर तय पते पर भेजें।