• अहमदाबाद में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली कबड्डी विश्व कप प्रतियोगिता हेतु जिसको भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया: अनूप कुमार
• वाइब्रेंट गुजरात-2017 के विशेष भागीदार देश है: अमेरिका
• मोनिका कपिल मोहता को जिस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया: स्वीडन
• हाल ही में जिसने सिंगापुर ग्रां प्री 2016 का खिताब जीता: निको रोसबर्ग
• वह संस्थान जिसके वैज्ञानिक ने हाल ही में मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत ढूंढने के लिए नई तकनीक का विकास किया: एमआईटी
• केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने स्मार्ट शहरों की तीसरी सूची जारी की है. इस सूची में सर्वाधिक शहर जिस प्रदेश के दर्ज हैं: महाराष्ट्र
• इंदिरा आवास योजना को जो नया नाम दिया गया है: प्रधानमंत्री आवास योजना
• बीसीसीआई ने जिसको चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया: वेंकटेश प्रसाद
• हाल ही में जिसे संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया: अलका सिरोही
• वह देश जहाँ पहला भारतीय संगीत-नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ: ऑस्ट्रेलिया
• मोमेंटम झारखंड के तहत जिसने आठ कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए: सीएम रघुवर दास
• वर्ष 2016 के अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का विषय था: 'सतत विकास लक्ष्य: शांति के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स'
• जिन्हें हाल ही में भारत के लिए विश्व बैंक का निदेशक नियुक्त किया गया: जुनैद अहमद
• विश्व आर्थिक सूचकांक-2016 में भारत का रैंक है: 112
• विशालकाय अफ़्रीकी लैंड स्नेल को हाल ही में भारत में जिस स्थान पर देखा गया: गोवा