Saturday, September 24, 2016

Daily Current Affairs - 24/09/2016

•    जिस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को विस्डन ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI का कप्तान नियुक्त किया है: महेंद्र सिंह धोनी

•    भारतीय उद्योगपति जिन्हें क्लिंटन ग्लोबल सिटिज़न अवार्ड से सम्मानित किया गया: आदि गोदरेज

•    हाल ही में वैज्ञानिकों ने समुद्र में लगभग जितने हजार तरह के वायरस खोजे: 15 हजार

•    हल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में वस्तु और सेवा कर (जी.एस.टी) परिषद की पहली बैठक जिस शहर में आयोजित की गयी: नई दिल्ली

•    टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग के नवीनतम सूचकांक में वह विश्वविद्यालय जो विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों की सूची में प्रथम स्थान पर है: ऑक्सफोर्ड

•    नीति आयोग ने वर्ष 2024 के ओलंपिक में जितने मेडल जीतने की योजना बनायी हैं: 50 मेडल

•    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कुपोषण के कारण हुई मौतों के कारण जिस प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया: महाराष्ट्र

•    हाल ही में अमेरिका में जिसे भारत के राजदूत नियुक्त किया गया: नवतेज सरना

•    स्पोर्ट्स डायरेक्ट डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिन्होंने पद से इस्तीफ़ा दे दिया: देव फोरसे

•    फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी सूची में 100 अमीरों में जितनी भारतीय महिलाएं शामिल है: चार

•    वह राज्य जिसके उच्च न्यायालय ने आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को रद्द किये जाने की घोषणा की: हरियाणा

•    वह कम्पनी जिसने विश्व में रोगों की रोकथाम के लिए 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की: फेसबुक

•    वर्ष 2016 के राईट लाइवलीहुड अवार्ड्स में पहली बार इस देश की एक संस्था को मानवीय कार्यों के कारण सम्मानित किया गया: सीरिया

•    भारतीय महिला हॉकी टीम की जिस कप्तान ने अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की: रितु रानी

•    हाल ही में जिस टीम ने रेलवे को हरा कर औबेदुल्ला खां कप जीता है: बीपीसीएल

Thanks Jagran Josh
Share This
Previous Post
Next Post