Monday, September 26, 2016

Daily Current Affairs : 26/09/2016

इसरो ने दो अलग-अलग कक्षाओं में आठ उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया

पीएसएलवी सी-35 द्वारा प्रक्षेपित भारत के स्कैटसैट-1 को समुद्र अध्ययन तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रक्षेपित किया गया. स्कैटसैट-1 का वजन 371 किलोग्राम है तथा इसे 730 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जायेगा.

स्पाइसजेट एयरलाइन्स के एमडी अजय सिंह मुक्केबाज़ी महासंघ के अध्यक्ष बने

मतदान अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज संघ (एआईबीए) और खेल मंत्रालय के पर्यवेक्षकों की देखरेख में हुए 25 सितंबर को हुए. एआईबीए का प्रतिनिधित्व उसके ओसियाना क्षेत्र के उपाध्यक्ष एडगर टैनर ने किया.

आर अश्विन सबसे तेज़ 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बने

आर अश्विन ने टेस्ट करियर के 37वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. अश्विन ने पाकिस्तान के वक़ार यूनुस और ऑस्ट्रेलया के डेनिस लिली को पीछे छोड़ा. उन्होंने 200 विकेट हासिल करने के लिए 38 टेस्ट खेले थे. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ डेल स्टेन ने 39 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की.

भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अंडर-19 एशियन जूनियर स्क्वैश खिताब जीता

इंडियन स्क्वैश एकैडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चेन्नई के यह खिलाड़ी इस ख़िताब को जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने. उनसे पहले वर्ष 2010 में रवि दीक्षित ने यह ख़िताब जीता था.

• सानिया मिर्ज़ा और बारबरा स्ट्रायकोवा ने टोरे पैन पैसिफिक ओपन का महिला युगल ख़िताब जीता

यह सानिया और स्ट्रायकोवा द्वारा जीता गया दूसरा ख़िताब है, दोनों ने अब तक तीन मैचों में जोड़ी के रूप में खेला है. उन्होंने सिनसिनाती में अपना पहला ख़िताब जीता था. सानिया का चार वर्षों में यह तीसरा पैन पैसेफिक ओपन खिताब है. उन्होंने इससे पहले कारा ब्लैक को जोड़ीदार बनाकर वर्ष 2013 और 2014 में खिताब जीता था.

• भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2016 व्लादिवोस्तोक में आरंभ

कुमाऊँ रेजिमेंट के ब्रिगेडियर सुकृत चड्ढा के नेतृत्व में 250 सैनिकों का दल इस अभियान में शामिल है. रूस की ओर से 59वीं मोटोराइज़ड इन्फेंट्री ब्रिगेड इसमें भाग ले रही है. इसके लिये 11 दिनों का विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है.

• लार्सेन एंड टुब्रो का वियतनाम बॉर्डर गार्ड के साथ 100 मिलियन डॉलर का अनुबंध

उच्च गति वाले यह वाहन देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा, संप्रभुता के लिए उपयोग किया जायेंगे. साथ ही इनसे तस्करी के रूप में अवैध गतिविधियों का पता लगाने, और खोज और बचाव अभियान के दौरान भी प्रयोग किया जा सकेगा.

• भारतीय वायु सेना द्वारा मिराज-2000 से एमआईसीए मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

रक्षा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में जारी विज्ञप्ति के अनुसार मिसाइल ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले और वास्तविक विमान से बहुत छोटे लक्ष्य को निशाना बनाया. मिराज-2000 चौथी पीढ़ी का एकल इंजन वाला उन्नत लड़ाकू विमान है जिसे फ्रांस के दस्सौल्ट एविएशन द्वारा तैयार किया गया है.

Share This
Previous Post
Next Post