Monday, September 26, 2016

Daily Current Affairs - 27/09/2016

•    भारतीय क्रिकेट इतिहास का 500वां टेस्ट मैच निम्न में से जिस स्थान पर खेला गया: ग्रीन पार्क, कानपुर

•    वर्ष 2017 में अयोजित होने वाले 89वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए जिस फिल्म का चुनाव किया गया है: विसरानई (तमिल)

•    हाल ही में गूगल ने अपने सबसे नवीनतम स्मार्ट मैसेजिंग ऐप को विश्व भर में जारी कर दिया. जिस ऐप का नाम है: एलो

•    वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद में अपर सचिव के रूप में हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया: अरुण गोयल

•    हाल ही में जिस राज्य सरकार ने विवाह सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत थालिकू थंगम योजना की शुरुआत की: तमिलनाडु

•    पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने एक सप्ताह के स्वच्छता अभियान का शुभारंभ‍ जिस स्थान से शुरू किया: कोझिकोड

•    केंद्र सरकार ने जिस देश के साथ 36 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के सौदे को मंजूरी दी: फ्रांस

•    उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी 26 सितम्बर 2016 को जिन दो देशों की यात्रा पर रवाना हुए: नाइजीरिया और माली

•    हाल ही में जिसे मुक्केबाज़ी महासंघ के अध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया: स्पाइसजेट के अजय सिंह

•    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी सी-35 लॉन्च व्हीकल द्वारा स्कैटसैट-1 सहित कुल इतने उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया: आठ

•    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु आरंभ की गयी योजना: मिशन परिवार विकास

•    अतुल्य भारत पर्यटन निवेशक सम्मेलन में गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ ने कुल जितने करोड़ रुपये के सहमति ज्ञापन पत्रों पर हस्ताक्षर किए: 15 हजार 500 करोड़ रुपये

•    वह भारतीय गेंदबाज़ जिसने 37 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेकर सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बनने का रिकॉर्ड कायम किया: आर अश्विन

•    सानिया मिर्ज़ा ने इस जोड़ीदार के साथ मिलकर टोक्यो में आयोजित टोरे पैन पैसिफिक ओपन का महिला युगल ख़िताब जीता: बारबरा स्ट्रायकोवा

•    वह भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने वर्ष 2016 का अंडर-19 एशियन जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश ख़िताब जीता: वेलावन सेंथिलकुमार

Share This
Previous Post
Next Post