Friday, October 14, 2016

Daily Current Affairs - 15/10/2016

•    वर्ष 2016 का साहित्य नोबेल पुरस्कातर जिस अमरीकी लोक गायक व गीतकार को देने की घोषणा की गई: बॉब डिलेन

•    वह बैंक जिसने ब्लॉकचैन ट्रांजेक्शन करने वाला पहला भारतीय बैंक बना: आईसीआईसीआई बैंक

•    हाल ही में जिस मशहूर पोलिश फिल्म निर्देशक का निधन हो गया: आंद्रज़ई वायदा

•    पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंतोनियो गुतरेस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र का महासचिव नियुक्त किया. वे जिसका स्थान लेंगे: बान की-मून

•    पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय कप्तान मुकेश सिंह के साथ जिस पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता: गौरव शर्मा

•    वह बैंक जिसने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ टाई-अप नवीनीकृत किया: बेंक ऑफ़ महाराष्ट्र

•    तेलंगाना राज्य में अक्टूबर 2016 को जितने नए जिलों का गठन किया गया: 21

•    भारत द्वारा अक्टूबर 2016 के दौरान हिमाचल प्रदेश के स्पीति में शुरू किए गए नवीनतम हाई एल्टीट्यूड स्टेशन का जो नाम है: हिमांश

•    जलवायु परिवर्तन जोखिमों पर अध्ययन हेतु पेट्रोफेड ने जिसके साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए:  टेरी (टीईआरआई)

•    समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग ने जनता की राय जानने हेतु 16 प्रश्नों की सूची तैयार की है, इसका मुख्य उद्देश्य है: तीन तलाक और बहुविवाह प्रथा पर रोक लगाना

•    वह राज्य जिसमें राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र द्वारा अनुसंधान स्टेशन स्थापित किया गया: हिमाचल प्रदेश

•    70 वर्ष तक बतौर राजा अपने देश पर शासन करने वाले भूमिबोल अदुल्यदेज इस देश के शासक थे: थाईलैंड

•    इन्हें हाल ही में ऑस्ट्रिया में भारत की राजदूत नियुक्त किया गया: रेनु पाल

•    पुस्तक द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस के लेखक का नाम है: अरुंधती रॉय

•    ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए एक्सिम बैंक ने इस बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये: न्यू डेवेलपमेंट बैंक

Share This
Previous Post
Next Post