Saturday, October 22, 2016

Daily Current Affairs -22/10/2016

•    विश्व का पहला मतदान साक्षरता हेतु अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन निम्न में से जिस देश में आयोजित किया गया: भारत

•    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में कानून और राजनीति से संबंधित पुस्तक 'अंधेरे से उजाले की ओर' का विमोचन किया. यह पुस्तक के लेखक हैं: वित्त मंत्री अरूण जेटली

•    जिस वाइस एडमिरल ने हाल ही में आईएचक्यू एमओडी में नौसेना संचालन के महानिदेशक का पद ग्रहण किया: एसएन घोरमड़े

•    पुस्तक द स्लीपवॉकर्स ड्रीम के लेखक हैं: ध्रुबज्योति बोराह

•    तुर्की-बिन-सऊद-अल-कबीर इस देश के राजकुमार थे जिन्हें हत्या के आरोप में मृत्युदंड दिया गया: सऊदी अरब

•    इन्होने हाल ही में भारतीय नौसेना अकादमी कमांडेंट का पद ग्रहण किया: वाईस एडमिरल एस बी भोकारे

•    हाल ही में जिस राज्य सरकार द्वारा 'कौशल्या सेतु' पहल लांच किया गया: महाराष्ट्र सरकार

•    वह फुटबॉल क्लब जिसने एफसी कप के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय क्लब बनने का गौरव हासिल किया: बेंगलुरु एफसी

•    भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने हाल ही में बैंक के केन्द्रीय बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक जिस शहर में आयोजित किया गया: कानपुर

•    वह मार्स रोवर जो मंगल की सतह में उतरने के बाद किसी भी संदेश को भेजने में असफल रहा: शियापरेली

•    भारत और जिस देश के बीच अक्टूबर 2016 में कृषि, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए: म्यांमार

•    वह स्थान जहां दलाई लामा को मानद नागरिकता प्रदान की गयी: मिलान, इटली

•    जिस प्रदेश सरकार ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त 12 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया: जम्मू कश्मीर

•    जिस केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में कनॉट प्लेस में उपभोक्ता मेला-2016 का उद्घाटन किया: रामविलास पासवान

•    कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की जिस पूर्व अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की: रीता बहुगुणा जोशी

Share This
Previous Post
Next Post