Sunday, October 30, 2016

Daily Current Affairs - 30/10/2016

Answers Are Given Below.... ⏬⏬

1 हाल ही में किस राज्य ने सातवें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा की?
A.    दिल्ली
B.    तेलंगाना
C.    आन्ध्र प्रदेश
D.    ओडिशा

2.  निम्न में से किस न्यायिक समिति ने वन रैंक वन पेंशन रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपी ?
A.    एच देवराज समिति
B.    रामानुजन समिति
C.    प्रोफेसर एनआर माधव समिति
D.    एल नरसिम्हा रेड्डी समिति

3. ‘नाइटिंगेल ऑफ कश्मीर' के नाम से प्रसिद्ध कश्मीरी गायिका का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया?
A.    संजीदा बेगम
B.    राज बेगम
C.    हिना राबिया
D.    सबरीना पाठक

4. कैम अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किस भारतीय डाक्यूमेंट्री को प्रथम पुरस्कार मिला?
A.    रिच वर्सेज पूअर
B.    अर्बन मिथ्स
C.    डॉटर्स ऑफ़ मदर इंडिया
D.    कपूर एंड संस

5.  किस भारतीय उद्योगपति को जीएसएमए का चेयरमैन नियुक्त किया गया?
A.    आदित्य बिड़ला
B.    सुनील भारती मित्तल
C.    रतन टाटा
D.    योगेन्द्र यादव

6. आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय द्वारा कितने राज्यों में सस्ते मकानों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गयी?
A.    पांच
B.    चार
C.    तीन
D.    दो

7.  वस्तु एवं सेवा नेटवर्क ने विदेशी मुद्रा प्राप्ति और आयात-निर्यात कोड से जुड़े आंकड़ों को साझा करने के लिए किस संस्था के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए ?
A.    विदेश व्यापार महानिदेशक
B.    महालेखा नियंत्रक
C.    विदेशी व्यापार संगठन
D.    अंतरराष्ट्रीय निर्यात संघ

8.  शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने किस प्रतियोगिता में ताईवान की हाओ चिंग चान और युंग जान चान की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया?
A.    विम्बल्डन
B.    डब्ल्यूटीए
C.    फ्रेंच ओपन
D.    ऑस्ट्रेलियन ओपन

9.  भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 15 जनवरी 2017 को कितने उपग्रह लॉन्च करके विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना बनाई है?
A.    80
B.    82
C.    85
D.    90

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गये वाराणसी के किस गांव के प्राथमिक स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं आरंभ हो गयी हैं?
A.    अर्जुनपुर
B.    कीर्तिनगर
C.    जयापुर
D.    माधोपुर

11. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक का क्या नाम है जिन्हें सरकार ने एक वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए एक्सटेंशन दिया?
A.    प्रवीण गौतम
B.    आशुतोष त्रिपाठी
C.    संजीव मलिक
D.    शरद कुमार

12. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाये गये फैसले के अनुसार सशस्त्र बलों को निम्न में से किसके प्रति जवाबदेह ठहराया गया है?
A.    राष्ट्रपति के प्रति
B.    सरकार के प्रति
C.    सेना प्रमुख के प्रति
D.    उपरोक्त में से कोई नहीं

13. सेना प्रमुख दलबीर सुहाग ने हाल ही में भारतीय टीम को पुरस्कृत किया, यह पुरस्कार किस अवसर पर दिया गया?
A.    हॉगस्मोक
B.    फिनस्केल कम्पटीशन
C.    कैम्बरियन पेट्रोल
D.    पोलो ट्रॉफी

14. भारत की किस दोपहिया वाहन कम्पनी ने एथर एनर्जी प्राइवेट में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण हेतु 205 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया ?
A.    टीवीएस
B.    होंडा मोटर्स
C.    टाटा मोटर्स
D.    हीरो मोटोकॉर्प

15. निम्नलिखित में से किस देश ने अल्पकाल के लिए हिल्सा मछली को पकड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया?
A.    भारत
B.    बांग्लादेश
C.    म्यांमार
D.    श्रीलंका

उत्तर:
1.  D. ओडिशा
2.  D. एल नरसिम्हा रेड्डी समिति
3.  B. राज बेगम
4.  C. डॉटर्स ऑफ़ मदर इंडिया
5.  B. सुनील भारतीय मित्तल
6.  A. पांच
7.  A. विदेश व्यापार महानिदेशक
8.  B. डब्ल्यूटीए
9.  B. 82
10. C. जयपुर
11. D. शरद कुमार
12. B. सरकार के प्रति
13. C. कैम्बरियन पेट्रोल
14. D. हीरो मोटोकॉर्प
15. B. बांग्लादेश

Share This
Previous Post
Next Post