Wednesday, November 2, 2016

Daily Current Affairs - 03/11/2016

•    राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री ने जिस योजना का शुभारंभ किया: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना

•    विश्व बैंक की मुख्य अधिकारी नियुक्त की गयी क्रिस्तालिना ज्योर्जिवा इस देश की नागरिक हैं: बुल्गारिया

•    सरकारी बैंकों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामलों की सूचना जिस आयोग को देनी अनिवार्य होगी: केंद्रीय सतर्कता आयोग

•    महिला युगल रैंकिंग में लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष पर बरकरार खिलाड़ी का नाम है: सानिया मिर्जा

•    जिस एडिटर इन चीफ ने नवम्बर 2016 में टाइम्स ग्रुप से इस्तीफा दिया: अर्णब गोस्वामी

•    बेनामी सौदों पर नकेल कसने के लिए हाल ही में प्राधिकारियों को अधिक अधिकार देने वाला यह कानून जिस सम्बन्धित कानून का संशोधन है: बेनामी लेन-देन (प्रतिबन्ध) कानून, 1988

•    वह राज्य जो खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त होने वाला देश का तीसरा राज्य नवम्वर 2016 को बन गया: केरल

•    केरल ने 1 नवम्बर 2016 को अपनी स्थापना के जितने वर्ष पूरे कर लिए: 60 वर्ष

•    वह संस्था जिसने शोध जारी किया है जिसमें बताया है कि लगभग 30 करोड़ बच्चे बाहरी वातावरण की इतनी ज्यादा विषली हवा के संपर्क में आते हैं: यूनिसेफ

•    विश्व बैंक द्वारा भारत में राज्यवार कारोबार सुगमता रैंकिंग में इस राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ: आंध्र प्रदेश

•    1 नवंबर को मनाये गये हरियाणा दिवस के अवसर पर एक राज्य के रूप में हरियाणा ने इतने वर्ष पूरे किये: 50

•    इन्होने हाल ही में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निदेशक का पदभार ग्रहण किया: सुशील चंद्रा

•    वर्ष 2016 को मनाये गये सतर्कता जागरुकता सप्ताह का विषय था: भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जनता की भागीदारी

•    जर्मनी के सबसे अधिक (71) गोल करने वाले खिलाड़ी जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया: मिरोस्लाव क्लोस

•    चीन का पहला स्टेल्थ लड़ाकू विमान जिसे चीन ने एक एयर-शो में प्रदर्शित किया: जे-20

Share This
Previous Post
Next Post