Wednesday, November 9, 2016

Daily Current Affairs - 10/11/2016

•    केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद किये जाने के बाद इतने रुपये का नया नोट जारी किये जाने की घोषणा की गयी: 2000

•    भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले 2000 रुपये के नए नोट के पृष्ठ भाग पर यह चित्र मुद्रित होगा: मंगलयान

•    तम्बाकू नियंत्रण हेतु फ्रेमवर्क कन्वेंशन की कांफ्रेस ऑफ़ द पार्टीज़ का आयोजन इस स्थान पर किया गया: नोएडा

•    डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्राप्त हुए मत: 276

•    जिस राज्य के उप मुख्यमंत्री ने नवम्बर 2016 में 100 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया: पंजाब

•    रक्षा मंक्षालय ने सैन्य तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए जितने हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी दी: 82 हजार करोड़

•    केंद्र सरकार और एडीबी ने जिस राज्य की विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार हेतु 4.8 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए: असम

•    भारत और जिस देश ने हाल ही में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये: ब्रिटेन

•    भारतीय वुशु टीम ने आठवें सांडा विश्व कप में कुल जितने पदक जीते: पांच

•    उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएड़ा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण सम्मेलन में जितने देशों के प्रतिनिधियो ने भाग लिया: 180

•    रेल यात्रियों की सुविधा हेतु तत्काल टिकट ऑनलाइन बुक कराने हेतु आईआरसीटीसी (IRCTC) ने जिस कंपनी के साथ समझौता किया: मोबिक्विक

•    हेरिटेज के ग्रॉसरी रिटेल बिजनस को जिस औद्योगिक समूह ने खरीदने की घोषणा की: फ्यूचर ग्रुप

•    वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला जिसने अमेरिका के आम चुनाव में यूएस सीनेट का चुनाव जीता: कमला हैरिस

•    ऑस्ट्रेलिया में 'बिज़नेस वुमेन ऑफ द ईयर' 2016 का खिताब जिस भारतीय मूल की महिला ने जीता: उप्पमा विर्दी

•    भारत की कम्पनी जिसके द्वारा रूस की जेएससी वेंकोर्नेफ्ट में 11 प्रतिशत अधिग्रहण को मंजूरी दी गयी: ओएनजीसी

Share This
Previous Post
Next Post