Tuesday, December 6, 2016

Daily Current Affairs - 07/12/2016

•    केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल को ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ प्रदान किया गया. भारत में ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ जिस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है: स्काउट और गाइड

•    जयललिता के निधन के पश्चात् इन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया: ओ पन्नीरसेव्लन

•    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा लद्दाख के इस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज की गयी: नुब्रा घाटी

•    इन्हें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का प्रमुख नियुक्त किया गया: बी एस भुल्लर

•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का 5 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया. वे जीतनी बार मुख्यमंत्री पद पर रहीं: छह बार

•    सउदी अरब का इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ने तापी परियोजना के लिए जितने करोड़ डॉलर के ऋण देने की घोषणा की: 50 करोड़ डॉलर

•    भारत और जिस देश के बीच वीजा, साइबर स्पेस, निवेश सहित पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए: कतर

•    जिस बैंक ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक देहरादून के साथ मिलकर सिमसेपे प्लेटफार्म लॉन्च किया: यस बैंक

•    दिसम्बर 2016 के दौरान जिस देश की दक्षिण अमेरिका के व्यापार संगठन मर्कोसुर की सदस्यता छीन ली गई:  वेनेजुएला

•    हिदेकी मत्सुयुमा ने दिसम्बर 2016 में हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ खिताब जीता. वे जिस देश से है: जापान

•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर बिहार में जितने दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया: एक दिन

•    अर्जेन्टीना ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराकर महिला हॉकी जूनियर विश्व कप-2016 खिताब जीत लिया. यह आयोजन जिस स्थान पर आयोजित किया गया: चिली 

•    जिस संस्था ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, याहू और फेसबुक को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है कि य़ौन अपराधों और साइबर अपराध से जुड़े वीडियो दिखाने पर रोक लगाई जाये: उच्चतम न्यायालय

•    भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का आज 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है. बाबा साहब की अस्थियां जिस स्थान पर रखी गई थी:  चैत्य भूमि  

•    केन्द्र ने सभी मंत्रालयों और विभागों को पांच हजार रुपये से अधिक का भुगतान जिस तरीके से करने के निर्देश दिए हैं: इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से

Share This
Previous Post
Next Post