Thursday, December 15, 2016

Daily Current Affairs - 15/12/2016

•    जिस जानवर को हाल ही में विलुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में डाला गया है: जिराफ

•    हाल ही में जिस देश ने भारतीय कपास से अघोषित प्रतिबंध हटाया: पाकिस्तान

•    आईडीएफसी बैंक की गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिसे नियुक्त किया गया: वीना मानकर

•    नोटबंदी के बाद भी जितने फीसदी जन-धन खातों का अकाउंट बैलेंस जीरो हैं: 23 %

•    प्रधानमंत्री नरेन्द्रो मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांव का नाम जो डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पहला कैशलेस गांव बना: मिसिरपुर 

•    जिस देश के राष्ट्रदपति पांच दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं. यह उनकी छठी भारत यात्रा होगी:  ताजिकिस्तान

•    अमरीका में बने दो एफ-35 लड़ाकू विमान कल इज़्राइल में नेवातिम हवाई अड्डे पर पहुंचे. इन विमानों का निर्माण जिस इज्राइल अमरीकी कम्पनी ने किया: लॉकहीड मार्टिन

•    जिस ने कानून मंत्रालय को भेजी गयी सिफारिश में कहा है कि एक प्रत्याशी को दो सीटों से चुनाव लडऩे की छूट नहीं दी जानी चाहिए: चुनाव आयोग

•    बैंक खातों के माध्यम से भुगतान करने वाला हैलाकांदी जिस राज्य का पहला जिला बना: असम

•    मनोज और शिवा थापा ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जिस पदक को जीता: स्वर्ण पदक

•    जिन्होंने '100 मिलियन के लिए 100 मिलियन' अभियान की शुरुआत की: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

•    वह कम्पनी जिसने नदी जल और वायु गुणवत्ता निगरानी सिस्टम के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता किया: इंटेल

•    इस राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा दिए गये फैसले में कहा गया कि बलात्कार से पैदा हुआ बच्चा भी मुआवजे का हक़दार है: दिल्ली उच्च न्यायालय

•    वह राज्य सरकार जिसने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान करते हुए जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के लाभ देने का निर्णय लिया:  उत्तर प्रदेश सरकार

•    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को 2 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा दिए जाने के लिए आरंभ की गयी योजना: समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना

Share This
Previous Post
Next Post