• इन्हें नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया: बिपिन रावत ( Read Source )
• वह टीम जिसने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी ख़िताब जीता: भारत
• वह मंत्रालय जिसके द्वारा स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम आरंभ किया गया: आयुष मंत्रालय
• जिस बैंक ने हाल ही में मोबीकैश मोबाइल वॉलेट लांच किया: भारतीय स्टेट बैंक
• जिस राज्य सरकार ने दिसम्बर 2016 में शराब पीने, बेचने और खरीदने पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया है: गुजरात सरकार
• इन्हें आईसीएफए ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया: रतन टाटा
• नदी जल विवादों के शीघ्र निपटान हेतु केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया कदम: स्थायी न्यायाधिकरण के गठन हेतु मंजूरी
• कश्मीर का वह गांव जो देश का पहला कैशलेस गांव बना: लानुरा
• इन्हें हाल ही में वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया: बी एस धनोआ
• उच्चतम न्यायालय ने बच्चों को नशे से बचाने हेतु केंद्र सरकार को नेशनल एक्शन प्लान बनाने हेतु आदेश दिया, कोर्ट ने इसके लिए जितनी अवधि निर्धारित की है: छह महीने
• जिस देश में बच्चों को गंभीर आनुवांशिक बीमारियों से बचाने की दिशा में ऐतिहासिक ‘थ्री पैरेंट बेबीज’ पहल को मंजूरी दे दी है: ब्रिटेन
• भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग का प्रमुख जिसे नियुक्त किया गया: अनिल धस्माना
• जिस देश की सीनेट ने 20 साल के सरकारी खर्च को फ्रीज करने को मंजूरी दी: ब्राजील
• भारत ने जितने देशों के साथ खुला आकाश समझौतों पर हस्ताक्षर किया: 6
• भारत और ताजिकिस्तान ने दोहरे कराधान से बचाव, धन शोधन तथा आतंकवाद के क्षेत्रों सहित जितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए: चार