Thursday, December 22, 2016

Daily Current Affairs - 22/12/2016

•    फॉर्ब्स मैगजीन द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की जिस नम्बर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी- पांचवी

•    ‘मट्टोली’ नामक मलयालम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता जिनका हाल ही में निधन हो गया – जगन्नाथ वर्मा

•    वह क्षेत्र जहां वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड की रिपोर्ट के अनुसार 163 नई प्रजातियों को खोज की गयी – ग्रेटर मेकोंग

•    भारत का वह राज्य जिसमें प्रदूषण कम करने हेतु सार्वजनिक वाहनों के किराए में 75 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की गयी – नई दिल्ली

•    जिस देश के साथ 56 साल पुराने सिंधु जल समझौते के रणनीतिक पहलुओं की निगरानी हेतु केंद्र सरकार ने एक हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया- पाकिस्तान

•    युद्ध से जूझ रहे इराक के लिए विश्व बैंक ने जितने की अतिरिक्त सहायता मंजूर की - डेढ़ अरब डॉलर

•    केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राजनैतिक दलों की सूची तैयार की है जो केवल कागजों में ही दर्ज हैं. ऐसे दलों की संख्या- 200

•    जिस देश की राजधानी में पटाखा बाजार में जबरदस्त धमाका हुआ. घटना में 29 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 70 लोग घायल हुए - मैक्सिको

•    केन्द्र ने पिछड़े इलाकों के विकास हेतु जिस प्रदेश को साढ़े चार सौ करोड़ रूपये की विशेष सहायता जारी की- तेलंगाना

•    केंद्र सरकार ने जिस स्तर के लोगों की रसोई गैस सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने की घोषणा की- 10 लाख से ज्यादा कमाई वाले

•    लैंडिंग के दौरान विमानों से गिरने वाले मानव अपशिष्ट मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जो निर्देश जारी किए- 50 हजार रुपये जुर्माना

•    बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का नाम जिनका पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया- सुरेन्द्र प्रसाद तरुण

•    डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में जिस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की- पेमेंट ऑफ वेजेस

•    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा संगठनों के संरक्षक पद से हटने की संख्या – 25

•    जिन्हें ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) का सीईओ नियुक्त किया गया – दीपक अग्रवाल

Share This
Previous Post
Next Post