• वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस पर इन्हें प्रतिष्ठित भारत पुरस्कार प्रदान किया जायेगा – कुमारी नाजिया
• राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 7 लड़कियों सहित 18 बच्चों का चयन किया गया है. इनमें 3 बहादुर बच्चों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिए जाएंगे
• वह स्थान जहां विश्व की सबसे लम्बी (347 किलोमीटर) जलमग्न सुरंग की खोज की गयी – मेक्सिको
• हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा घोषित तिथियों के अनुसार त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होंगे – 18 फरवरी 2018
• एक फ्रेंच कम्पनी द्वारा हाइड्रोजन से चलने वाली साइकिल बनाई गयी जिसका नाम है – एल्फा
• दक्षिण कोरिया और जिस देश ने शीतकालीन ओलंपिक में संयुक्त ध्वज के साथ मिलकर मार्च करने पर सहमत हुआ है- उत्तर कोरिया
• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने विकास घाटे का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ समूह का गठन किया है- जम्मू-कश्मीर
• जिस देश की सरकार ने आयोजित की गयी मंत्रिमंडल की बैठक में अपने 7 प्रांतों की अस्थायी राजधानियों और प्रमुख प्रशासकों के नाम तय किए- नेपाल
• चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा से जितने विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है-20
• हाल ही में आईसीसी ने धीमी गति से ओवर फेंकने पर जिस देश के कप्तान और टीम पर जुर्माना लगाया- दक्षिण अफ्रीका
• जिस देश ने खाद्द सहायता हेतु फिलिस्तीन को दी जाने वाली 45 मिलियन डॉलर की मदद पर रोक लगा दी है- अमेरिका
• इन्हें वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मरणोपरांत गीता चोपड़ा अवार्ड दिया जायेगा - नेत्रावती एम चव्हाण
• भारत द्वारा हाल ही में परीक्षण की गयी अग्नि-5 मिसाइल की मारक क्षमता है – 5,000 किलोमीटर
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
🔸🔸राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार🔸🔸
◾भारत पुरस्कार: नाजिया (उत्तर प्रदेश)
18 वर्षीय नाजिया ने आगरा के मंटोला इलाके में 40 साल से चल रहे अवैध जुए और सट्टों के अड्डों के खिलाफ आवाज उठाई. इस गैर कानूनी काम से इलाके के सभी निवासी और दुकानदार आतंकित थे लेकिन नाज़िया ने बिना किसी डर के आवाज उठाई. उसे कई बार अगवा करने की कोशिश भी की गयी तथा उसके माता-पिता के साथ मार-पीट भी की गयी. इन सबकी परवाह न करते हुए उसने अपना संघर्ष जारी रखा. लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद उसने यूपी के मुख्यमंत्री को जुलाई 2016 में ट्वीट किया और अंततः बदमाशों के खिलाफ कारवाई हुई एवं उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गयी.
◾गीता चोपड़ा अवार्ड: नेत्रावती एम चव्हाण (कर्नाटक), मरणोपरांत
कर्नाटक की रहने वाली नेत्रावती एम चव्हाण ने तालब में डूबते दो बच्चों को बचाया. लेकिन 30 फुट गहरे इस तालाब में स्वयं डूब गई. निर्भकतापूर्वक खतरे का सामना करते हुए बच्चों की जान बचाते हुए अपने जीवन का बलिदान करने वाली नेत्रावती को गीता चोपड़ा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
◾संजय चोपड़ा अवार्ड: करनबीर (पंजाब)
20 सितबंर 2016 को करनबीर स्कूल बस से घर लौट रहा था. तभी असंतुलित गति से जा रही बस नाले में जा गिरी. करनबीर बहादुरी पूर्वक बस का दरवाजा तोड़कर बाहर निकला और 15 छोटे बच्चों को बस से बाहर निकलने में मदद की. इस घटना में 08 बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन सात बच्चों की जान चली गई. करनबीर बड़ा होकर पुलिस ऑफिसर बनना चाहता है. उसे संजय चोपड़ा अवार्ड के लिए चयनित किया गया है.
◾मेघालय के मास्टर बेटशवाजॉन पेनलेंग (14 वर्ष), ओडिशा की कुमारी ममता दलाई (7.5 वर्ष) और केरल के मास्टर सेवेस्टियन विनसेंट (13.5 वर्ष) को बापू गैधानी पुरस्कार दिया जाएगा. बेटशवाजॉन ने बहादुरी से अपने भाई को जिंदा जलने से बचाया. ममता दलाई ने अपनी दोस्त को एक मगरमच्छ के जबड़े से बाहर निकाला. सेवेस्टियन ने रेल पटरी पर एक दुर्घटना से अपने दोस्त को बचाया.
◾पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य बच्चे - कुमारी लक्ष्मी यादव (छत्तीसगढ़), कुमारी मनशा एन, मास्टर एन. शांगपोन कोंनयाक, मास्टर योआकनेई, मास्टर चिंगई वांगसा (सभी नागालैंड से), कुमारी समृद्धि सुशील शर्मा (गुजरात), मास्टर ज़ोनंटुलांगा, स्वर्गीय मास्टर एफ. लालचंदमा (दोनों मिजोरम से), मास्टर पंकज सेमवाल (उत्तराखंड), मास्टर नदफ मोहम्मद अब्दुल रउफ (महाराष्ट्र), स्वर्गीय कुमारी लोक्राकपम राजेश्वरी छानू (मणिपुर) और मास्टर पंकज कुमार महंता (ओडिशा).
◾प्रतिष्ठित भारत पुरस्कार उत्तर प्रदेश की 18 वर्षीय कुमारी नाजिया को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने घर के आस-पास दशकों से चल रहे अवैध जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ आवाज़ उठाई. जान से मारने की धमकी के बावजूद उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा.
