Monday, September 24, 2018

Daily Current Affairs : 25/09/2018


•    पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने के साथ जिस पूर्व क्रिकेटर को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय बन गए- राहुल द्रविड़


•    जापानी एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के मुताबिक, पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित 'रोइगु' ऐस्टेरॉयड पर उसने सफलतापूर्वक जितने रोबोट रोवर उतार लिए हैं-दो


•    नासा के मार्स एटमॉस्फेयर ऐंड वोलाटाइल एवेलयूशन मिशन (एमएवीईएन) अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में परिक्रमा करते हुए अपने जितने वर्ष पूरे कर लिए हैं- चार


•    फिच रेटिंग्स ने भारत के वर्तमान वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7.4 से बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-7.8 प्रतिशत


•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की- तमिलनाडु


•    अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली महासभा का आयोजन नई दिल्ली में जिस तारीख को किया जायेगा-2 अक्टूबर


•    मैसेजिंग एप व्हाट्सएप द्वारा भारत के लिए इन्हें बतौर शिकायत निपटान अधिकारी नियुक्त किया गया है – कोमल लाहिरी


•    इन्हें हाल ही में मालदीव का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया -इब्राहिम सोलिह


•    वह स्थान जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की – रांची


•    भारत ने हाल ही में दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. इस रक्षा प्रणाली का नाम है- पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल

Share This
Previous Post
Next Post