• जापानी एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के मुताबिक, पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित 'रोइगु' ऐस्टेरॉयड पर उसने सफलतापूर्वक जितने रोबोट रोवर उतार लिए हैं-दो
• नासा के मार्स एटमॉस्फेयर ऐंड वोलाटाइल एवेलयूशन मिशन (एमएवीईएन) अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में परिक्रमा करते हुए अपने जितने वर्ष पूरे कर लिए हैं- चार
• फिच रेटिंग्स ने भारत के वर्तमान वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7.4 से बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-7.8 प्रतिशत
• जिस राज्य सरकार ने हाल ही में नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की- तमिलनाडु
• अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली महासभा का आयोजन नई दिल्ली में जिस तारीख को किया जायेगा-2 अक्टूबर
• मैसेजिंग एप व्हाट्सएप द्वारा भारत के लिए इन्हें बतौर शिकायत निपटान अधिकारी नियुक्त किया गया है – कोमल लाहिरी
• इन्हें हाल ही में मालदीव का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया -इब्राहिम सोलिह
• वह स्थान जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की – रांची
• भारत ने हाल ही में दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. इस रक्षा प्रणाली का नाम है- पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल
• भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रलाइज्ड इनफार्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए जितने आईटी कंपनियों को शार्टलिस्ट किया है- पांच
• भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए जितने मिलियन डॉलर का योगदान दिया है-1 मिलियन डॉलर
• वह फिल्म जो ऑस्कर 2019 हेतु भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है- विलेज रॉकस्टार
• कानून मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल इतने जज हैं-19
• वह देश जिसमें पहली बार किसी महिला ने टीवी पर शाम का न्यूज़ बुलेटिन दिया- सऊदी अरब
• सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हॉटस्टार के जिस सीईओ को फेसबुक इंडिया का उपाध्यक्ष और एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है- अजीत मोहन
• हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें जिस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था- भौतिक शास्त्र
• वह कार्यक्रम जिसके तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा में बदलने की घोषणा की गई –ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
• वह देश जिसमें पहली बार स्वतंत्रता समर्थक राजनीतिक दल को प्रतिबंधित किया गया – हांगकांग
• पहली बार वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव शरीर के इस भाग को विकसित करने में सफलता हासिल की है – ग्रास नली