अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने वुमेन एट वर्क : ट्रेंड्स 2016 रिपोर्ट जारी की Published on: 14-MAR-2016
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी इस रिपोर्ट के अनुसार कार्यस्थल पर लैंगिक समानता अभी भी भ्रांतिजनक है. रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में लाखों महिलाएं हैं जिन्हें अभी भी पुरुषों के समान गुणवत्ता और अच्छे वेतन वाली नौकरी नहीं मिलती.
श्री सांगखुपचुंग सर्तो मणिपुर हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त Published on: 12-MAR-2016 Important for Exam: 1 people agreed न्यायाधीश सर्तो की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के उपखंड (1) द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत की गयी है.
केंद्रीय विश्वविद्यालयों हेतु वार्षिक विजिटर्स अवार्ड तेजपुर विश्वविद्यालय और जेएनयू ने जीता Published on: 11-MAR-2016 Important for Exam: 2 people agreed राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में 14 मार्च 2016 को आयोजित होने वाले समारोह में नवाचार के लिए विजेताओं को वर्ष 2016 हेतु विजिटर अवार्ड प्रदान करेंगे.
जीन अर्नोल्ट कोलंबिया में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन के प्रमुख नियुक्त Published on: 11-MAR-2016 Important for Exam: 1 people agreed इससे पहले वे कोलम्बिया में शांति स्थापित करने के लिए बनाये गये उप-आयोग में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने अफगानिस्तान, बुरुंडी, जॉर्जिया में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.
मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री अहमद अबुल घेट अरब लीग के महासचिव नियुक्त Published on: 11-MAR-2016 Important for Exam: 4 people agreed काहिरा में 22 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने इस नियुक्ति की घोषणा की.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी एस चौहान विधि आयोग के नये अध्यक्ष नियुक्त Published on: 11-MAR-2016 Important for Exam: 0 people agreed बलबीर सिंह चौहान को 21वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. यह पद सितंबर 2015 से आयोग के निर्माण के समय से ही रिक्त था. वे जुलाई 2008 से मई 2009 तक ओड़िसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे.
इसरो के नेविगेशन उपग्रह ‘आईआरएनएसएस-1एफ’ का सफल प्रक्षेपण Published on: 11-MAR-2016 Important for Exam: 5 people agreed नेविगेशन उपग्रह ‘आईआरएनएसएस-1एफ’ का सफल प्रक्षेपण पीएसएलवी सी32 के द्वारा किया गया.
रिबॉक ने कंगना को ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया Published on: 10-MAR-2016 Important for Exam: 0 people agreed अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 2016 को रिबॉक ने बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत को ब्राण्ड एंबेसडर बनाया
ब्राज़िलियन संगीतकार नाना वास्कोनसेलोस का निधन Published on: 10-MAR-2016 Important for Exam: 2 people agreed ब्राजील के यह संगीतकार 1970 और 1980 के दशक में उत्साही जैज़ और वर्ल्ड म्यूजिक में विस्तृत रेंज और प्रमुख भूमिका के लिए जाने जाते थे.
‘द कल्चर हेरिटेज ऑफ ट्रांस हिमालयाज- किन्नौर’ नामक पुस्तक का विमोचन Published on: 09-MAR-2016 Important for Exam: 7 people agreed केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने ‘द कल्चर हेरिटेज ऑफ ट्रांस हिमालयाज- किन्नौंर’ नामक पुस्तक का विमोचन किया.
महिंद्रा समूह के सीएमडी आनंद महिंद्रा फ्रांस के नाइट ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित Published on: 09-MAR-2016 Important for Exam: 4 people agreed राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और महिंद्रा समूह के कुशल संचालन के लिए आनंद महिंद्रा को उच्चतम फ्रांसीसी नागरिक गौरव सम्मान से नवाज़ा गया.
बीटल्स के निर्माता जॉर्ज हेनरी मार्टिन का निधन Published on: 09-MAR-2016 Important for Exam: 4 people agreed जॉर्ज हेनरी मार्टिन ने जॉन लेनन, पॉल मैककार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के साथ बीटल्स के लिए परामर्शदाता, निर्माता, और सहयोगी के रूप में कार्य किया. इसीलिए उन्हें पांचवें बीटल के रूप में लोकप्रियता मिली.
मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हिलस्टॉर्म-3 की अवधि तीन माह बढाई Published on: 09-MAR-2016 Important for Exam: 4 people agreed मेघालय ने गारो क्षेत्र में इस समस्या से निपटने हेतु केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 12 अतिरिक्त कम्पनियों एवं कोबरा बटालियन की 6 यूनिटों की मांग की.
साइकिल टू रिसाइकल संदेश के साथ भारतीय सेना का साइकिल अभियान रवाना Published on: 09-MAR-2016 Important for Exam: 1 people agreed असम राइफल्स के 181 दिवस समारोह के रूप में इस साइकिल अभियान का आयोजन किया गया.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नारी शक्ति पुरस्कार-2015 प्रदान किए Published on: 09-MAR-2016 Important for Exam: 10 people agreed राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कुल 22 संस्थानों/व्यक्तियों को 'नारी शक्ति पुरस्कार-2015' प्रदान किए.
तमिल व मलयालम फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता कलाभवन मणि का निधन Published on: 08-MAR-2016 Important for Exam: 2 people agreed कलाभवन मणि ने मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं की 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था.
अमृता पटेल महिंद्रा समृद्धि कृषि शिरोमणि सम्मान से पुरस्कृत Published on: 08-MAR-2016 Important for Exam: 1 people agreed वर्ष 2011 में आरंभ किया गया महिन्द्रा समृद्धि इंडिया एग्री पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और किसानों के हितों के लिए किये गये कार्यों के कारण दिया जाता है. अमृता पटेल ने विश्व के सबसे बड़े विकास कार्यक्रम, ऑपरेशन फ्लड, में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
विश्व भर में शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया Published on: 07-MAR-2016 Important for Exam: 14 people agreed शून्य भेदभाव दिवस सभी प्रकार के भेदभावों से उपर उठकर और सभी लोगों को एक गरिमामयी उत्पादक जीवन जीने के अधिकार देने का अवसर प्रदान करता है.
शांतनु गुहा राय द्वारा लिखित पुस्तक फिक्स्ड ! कैश एंड करप्शन इन क्रिकेट Published on: 07-MAR-2016 Important for Exam: 7 people agreed पुस्तक के माध्यम से क्रिकेट की दुनिया एवं सत्ता के गलियारों में फिक्सिंग और सटोरियों तथा सट्टेबाजों के गठजोड़ का विश्लेषण किया गया है.
राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के संस्थापक पी के नायर का निधन Published on: 06-MAR-2016 Important for Exam: 0 people agreed नायर ने उन फिल्मों का संग्रह इंस्टिट्यूट में किया जो नष्ट होने की कगार पर थीं. भारत में लगभग 1700 साइलेंट फिल्में बनीं. लेकिन उनमें से केवल 9 फिल्मों के रील ही सुरक्षित हो सकी.
फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष का निधन Published on: 05-MAR-2016 Important for Exam: 2 people agreed नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से प्रेरित होकर वह राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में आये थे, जब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपने राजनीतिक दल फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की.
फिल्म अभिनेता मनोज कुमार वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित Published on: 04-MAR-2016 Important for Exam: 5 people agreed दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले मनोज कुमार 47वें व्यक्ति हैं. वर्ष 2014 में यह सम्मान शशि कपूर को दिया गया.
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस Published on: 04-MAR-2016 Important for Exam: 8 people agreed राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च 2016 को पूरे देश में मनाया गया. यह दिवस प्रतिवर्ष कार्यस्थलों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
पूर्व लोकसभा स्पीकर पी ए संगमा का निधन Published on: 04-MAR-2016 Important for Exam: 3 people agreed संगमा 1996 से 1998 के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष रहे एवं 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे. उन्होंने वर्ष 2012 में राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
कवि, सांसद पवन दीवान का निधन Published on: 04-MAR-2016 Important for Exam: 5 people agreed वे विधायक एवं मंत्री पद पर रहे. इसके अतिरिक्त वे सांसद पद के लिए भी दो बार चुने गए. उनकी कविताओं में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दीन-दलितों की पीड़ा और शोषण के विरुद्ध आक्रोश झलकता है.
कवि भगवती लाल व्यास वर्ष 2015 के बिहारी पुरस्कार हेतु चयनित Published on: 04-MAR-2016 Important for Exam: 6 people agreed साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रह चुके डॉ व्यास ने अपनी कविताओं के जरिये देश में बढ़ते औद्योगीकरण एवं घटती मानवीयता पर प्रकाश डाला है
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम पुरस्कारों की घोषणा Published on: 03-MAR-2016 Important for Exam: 5 people agreed संस्कृत भाषा के लिए संस्थान के सबसे बड़े सम्मान विश्व भारती पुरस्कार से प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई.
कोरोनेशन स्ट्रीट के निर्माता टोनी वॉरेन का निधन Published on: 03-MAR-2016 Important for Exam: 0 people agreed वॉरेन ने ग्रेटर मैनचेस्टर में काल्पनिक क्षेत्र "वैदर फील्ड" आधारित आईटीवी सोप का 1960 में निर्माण किया.
पुर्तगाल ने पूर्व रिफ्यूजी चीफ अंटोनियो गुतेर्स को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद हेतु नामांकित किया Published on: 03-MAR-2016 Important for Exam: 1 people agreed गुतेर्स उन छह व्यक्तियों में शामिल हो गये जिनमें से किसी एक को बान की-मून के स्थान पर नियुक्त किया जायेगा. मून 1 जनवरी 2017 को सेवानिवृत होंगे वे जनवरी 2007 से इस पद पर कार्यरत हैं.
अनिरुद्ध देशपांडे, प्रभात पटनायक एवं गोविन्द पनसरे द्वारा लिखित पुस्तक ‘हू वॉज़ शिवाजी’ Published on: 03-MAR-2016 Important for Exam: 4 people agreed पुस्तक में लेखकों ने तर्क के माध्यम से शिवाजी के जीवन एवं अन्य तथ्यों की फिर से व्याख्या करने की कोशिश की एवं बताया है कि कैसे किसी के अतीत की पड़ताल की जा सकती है.