• वयोवृद्ध नाटककार रतन थियम पुरस्कार के लिए नामित Published on: 03-MAR-2016 रतन थियम को थियेटर के क्षेत्र में नई भाषा का प्रयोग करने और विभिन्न भूमिकाओं लेखक, निर्देशक, डिजाइनर, संगीतकार और कोरियोग्राफर के रूप में कला को समृद्ध बनाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया.
•विश्व वन्यजीव दिवस Published on: 03-MAR-2016
वर्ष 2016 के विश्व वन्यजीव दिवस का मुख्य विषय "वन्य जीवन का भविष्य हमारे हाथ में है" था, जो अफ्रीकी और एशियाई हाथियों के वैश्विक अभियान पर केंद्रित था.
•तीन ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने ग्रीट लुन्बेक यूरोपीयन ब्रेन रिसर्च पुरस्कार जीता Published on: 03-MAR-2016
तीनों वैज्ञानिकों को मनुष्य के मस्तिष्क में स्मृति के संचरण और भूलने की मौलिक प्रक्रिया के अध्ययन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
•डब्ल्यूईएफ ने वैश्विक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट 2016 जारी की Published on: 03-MAR-2016
इसमें 126 देशों के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को शामिल किया गया है जो "ऊर्जा त्रिकोण" सामर्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता, सुरक्षा और उपयोग के तीन आयामों की क्षमता पर आधारित है.
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन Published on: 03-MAR-2016
ऑकलैंड में जन्मे क्रो न्यूज़ीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 45.36 की औसत से 77 टेस्ट मैचों में 17 सेंचुरी तथा 5444 रन बनाये.
वर्ष 2016 के विंडहैम कैम्पबेल पुरस्कारों की घोषणा Published on: 02-MAR-2016
भारतीय लेखक पिंटो को उनके उपन्यास ‘एम एंड द बिग हूम’ (2012 में प्रकाशित) के लिए यह पुरस्कार दिया गया. एम एंड द बिग हूम पिंटो द्वारा लिखित पहला उपन्यास है जिसमें एक अनाम व्यक्ति के बारे में लिखा गया है जो अपनी मां की बीमारी एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति के बारे में बताता है.
संजय लीला भंसाली और रणवीर पं दीनानाथ मंगेशकर 2016 पुरस्कार के लिए चुने गए Published on: 02-MAR-2016
मंगेशकर परिवार प्रति वर्ष 24 अप्रैल को अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की स्मृति में कलाकारों को सम्मानित करता है.
भारत एवं सेशेल्स के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास लामिती संपन्न Published on: 01-MAR-2016
भारत एवं सेशेल्स के मध्य सातवां संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास, लामिती 2016, सेशेल्स में भारतीय सेना एवं सेशेल्स पीपल्स डिफेंस फोर्सेज़ के मध्य 15 फरवरी 2016 को आरंभ हुआ था.
हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज केनेडी का निधन Published on: 01-MAR-2016
केनेडी को 1968 की फिल्म ‘कूल हैंड ल्यूक’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया.
आईजीआई हवाई अड्डे ने तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते Published on: 01-MAR-2016
आईजीआई को यह पुरस्कार एशिया प्रशांत क्षेत्र में आकार के अनुसार सबसे अच्छा हवाई अड्डा होने के लिए प्रदान किया गया.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान का निधन Published on: 01-MAR-2016
वह जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष थे. पूर्व में वह महाराष्ट्र सरकार में तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे.
वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने पूर्वी नौ सेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद भार संभाला Published on: 01-MAR-2016
वाइस एडमिरल सतीश सोनी 40 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए.
रेसुल पूकुट्टी गोल्डन रील अवार्ड जीतने वाले पहले एशियाई बने Published on: 01-MAR-2016
पुकुट्टी को मोशन पिक्चर्स एडिटर्स 63वें वार्षिक गोल्डन रील अवार्ड्स में दो श्रेणियों में नामांकन मिला था.
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा एवीएसएम ने अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया Published on: 01-MAR-2016
उन्होंने वाइस एडमिरल प्रदीप कुमार चटर्जी पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, एडीसी के स्थान पर यह पदभार संभाला है. एडमिरल प्रदीप 39 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत हुए.
असम के छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने पर विचार करने हेतु महेश कुमार सिंगला समिति गठित
Published on: 01-MAR-2016
समिति छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए तौर-तरीकों की सिफारिश करेगी, इस समुदायों में शामिल हैं – कोच राजबोंग्शी, मोरन, मटक, ताइ अहोम, छुटिया एवं आदिवासी (चाय जनजाति).