Friday, March 25, 2016

पुरस्कार | सम्मान March 2016


पांचवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों की घोषणा
Published on: 23-MAR-2016
वरिष्ठ फोटो पत्रकार भवन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

रतन टाटा फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर ऑफ लीजन ऑफ द ऑनर से सम्मानित
Published on: 22-MAR-2016
रतन टाटा को यह सम्मान अपने विशिष्ट नेतृत्व में टाटा संस को विश्व के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों की सूची में स्थान दिलाने तथा अपने दूरदर्शी आर्थिक पुनर्प्राप्ति के दृष्टिकोण से भारत तथा विदेशों में उद्योग को बढ़ाने, फ्रांस के इस्पात उद्योग में नवाचार तथा उत्पादन में निवेश करने एवं अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार प्रदान किए
Published on: 22-MAR-2016
यश भारती पुरस्कार में 11 लाख रुपए के चेक के साथ प्रशस्ति पत्र तथा शॉल देकर विभूतियों को सम्मानित किया गया.

एम सुकुमारन को सीवी कुन्हीरमण साहित्यिक पुरस्कार हेतु चयनित किया गया
Published on: 22-MAR-2016
उन्हें वर्ष 1976 में उनकी पुस्तक मरीचिथिलथवरुड समाराकंगल के लिए केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. एम सुकुमारन मलयालम के लघु कथा लेखक हैं.

भारत के टिक्का शत्रुजीत सिंह फ्रांस के प्रतिष्ठित ‘नाइट ऑफ लीजन ऑफ ऑर्नर’ सम्मान से सम्मानित
Published on: 21-MAR-2016
कपूरथला के अहलूवालिया राजवंश के वशंज टिक्का शत्रुजीत सिंह को फ्रांस का प्रतिष्ठित 'नाइट ऑफ लीजन ऑफ ऑर्नर' पुरस्कार उनके द्वारा फ्रांस की जीवन शैली और भारतीय संस्कृति के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण योगदान हेतु दिया गया.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार 2014-15 प्रदान किये
Published on: 21-MAR-2016
इन पुरस्कारों का उद्देश्य राज्यों को धान, गेहूं, दलहन, साबुत अनाज और तिलहन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है. कृषि कर्मण पुरस्कार देश के खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिए सबसे अधिक योगदान देने वाले राज्यों को दिए जाते हैं.

वेंकैया नायडू,स्कॉच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
Published on: 20-MAR-2016
समावेशी विकास और भारत में गरीबी उन्मूलन की दिशा में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के बहुमूल्य योगदान के कारण उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया .

ब्रिटिश गणितज्ञ सर एंड्रयू विल्स ने एबल मैथ प्राइज़ जीता
Published on: 17-MAR-2016
इस प्रमेय को सुलझाये जाने का पहला प्रमाण एंड्रयू विल्स ने 1994 में दिया. इसे अधिकारिक रूप से 1995 में प्रकाशित किया गया. इसे सुलझाये जाने से पहले सबसे कठिन प्रमेय के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया

प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार ने संयुक्त रुप से चमेली देवी जैन पुरस्कार जीता
Published on: 16-MAR-2016
प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार को उत्कृष्ट और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक संत का दर्जा दिए जाने की घोषणा
Published on: 15-MAR-2016
टेरेसा के निधन के बाद उनके दो चमत्कारों की वजह से उन्हें संत घोषित किया गया.

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ‘एडिटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित
Published on: 14-MAR-2016
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने संजय गुप्त को ‘एडिटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्रदान किया.

केरल के पर्यटन अभियान ने गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार जीता
Published on: 14-MAR-2016
न्यू वर्ल्ड् नामक मल्टीमीडिया अभियान ने आईटीबी-बर्लिन 2016 में गोल्डन सिटी गेट का पुरस्कार जीता. गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार को पर्यटन संचार का ऑस्कर कहा जाता है.

फिलीस्तीन की शिक्षक हनान अल हरूब ने ग्लोबल टीचर अवार्ड 2016 जीता
Published on: 14-MAR-2016
हरूब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक विशेष प्रकार की पद्धति का उपयोग करती हैं जिसका विस्तृत ब्यौरा उन्होंने अपनी पुस्तक ‘वी प्ले एंड लर्न’ में दिया.

केंद्रीय विश्वविद्यालयों हेतु वार्षिक विजिटर्स अवार्ड तेजपुर विश्वविद्यालय और जेएनयू ने जीता
Published on: 11-MAR-2016
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में 14 मार्च 2016 को आयोजित होने वाले समारोह में नवाचार के लिए विजेताओं को वर्ष 2016 हेतु विजिटर अवार्ड प्रदान करेंगे.

महिंद्रा समूह के सीएमडी आनंद महिंद्रा फ्रांस के नाइट ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित
Published on: 09-MAR-2016
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और महिंद्रा समूह के कुशल संचालन के लिए आनंद महिंद्रा को उच्चतम फ्रांसीसी नागरिक गौरव सम्मान से नवाज़ा गया.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नारी शक्ति पुरस्कार-2015 प्रदान किए
Published on: 09-MAR-2016
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कुल 22 संस्थानों/व्यक्तियों को 'नारी शक्ति पुरस्कार-2015' प्रदान किए.

अमृता पटेल महिंद्रा समृद्धि कृषि शिरोमणि सम्मान से पुरस्कृत
Published on: 08-MAR-2016
वर्ष 2011 में आरंभ किया गया महिन्द्रा समृद्धि इंडिया एग्री पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और किसानों के हितों के लिए किये गये कार्यों के कारण दिया जाता है. अमृता पटेल ने विश्व के सबसे बड़े विकास कार्यक्रम, ऑपरेशन फ्लड, में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित
Published on: 04-MAR-2016
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले मनोज कुमार 47वें व्यक्ति हैं. वर्ष 2014 में यह सम्मान शशि कपूर को दिया गया.

कवि भगवती लाल व्यास वर्ष 2015 के बिहारी पुरस्कार हेतु चयनित
Published on: 04-MAR-2016
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रह चुके डॉ व्यास ने अपनी कविताओं के जरिये देश में बढ़ते औद्योगीकरण एवं घटती मानवीयता पर प्रकाश डाला है

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम पुरस्कारों की घोषणा
Published on: 03-MAR-2016
संस्कृत भाषा के लिए संस्थान के सबसे बड़े सम्मान विश्व भारती पुरस्कार से प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई.

वयोवृद्ध नाटककार रतन थियम पुरस्कार के लिए नामित
Published on: 03-MAR-2016
रतन थियम को थियेटर के क्षेत्र में नई भाषा का प्रयोग करने और विभिन्न भूमिकाओं लेखक, निर्देशक, डिजाइनर, संगीतकार और कोरियोग्राफर के रूप में कला को समृद्ध बनाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया.

तीन ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने ग्रीट लुन्बेक यूरोपीयन ब्रेन रिसर्च पुरस्कार जीता
Published on: 03-MAR-2016
तीनों वैज्ञानिकों को मनुष्य के मस्तिष्क में स्मृति के संचरण और भूलने की मौलिक प्रक्रिया के अध्ययन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया.

वर्ष 2016 के विंडहैम कैम्पबेल पुरस्कारों की घोषणा
Published on: 02-MAR-2016
भारतीय लेखक पिंटो को उनके उपन्यास ‘एम एंड द बिग हूम’ (2012 में प्रकाशित) के लिए यह पुरस्कार दिया गया. एम एंड द बिग हूम पिंटो द्वारा लिखित पहला उपन्यास है जिसमें एक अनाम व्यक्ति के बारे में लिखा गया है जो अपनी मां की बीमारी एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति के बारे में बताता है.

संजय लीला भंसाली और रणवीर पं दीनानाथ मंगेशकर 2016 पुरस्कार के लिए चुने गए
Published on: 02-MAR-2016
मंगेशकर परिवार प्रति वर्ष 24 अप्रैल को अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की स्मृति में कलाकारों को सम्मानित करता है.

आईजीआई हवाई अड्डे ने तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते
Published on: 01-MAR-2016
आईजीआई को यह पुरस्कार एशिया प्रशांत क्षेत्र में आकार के अनुसार सबसे अच्छा हवाई अड्डा होने के लिए प्रदान किया गया.

रेसुल पूकुट्टी गोल्डन रील अवार्ड जीतने वाले पहले एशियाई बने
Published on: 01-MAR-2016
पुकुट्टी को मोशन पिक्चर्स एडिटर्स 63वें वार्षिक गोल्डन रील अवार्ड्स में दो श्रेणियों में नामांकन मिला था.

ऑस्कर पुरस्कार 2016
Published on: 29-FEB-2016
लियोनार्डो डिकैप्रियो का ‘द रेवनैंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ब्री लार्सन को ‘रूम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Share This
Previous Post
Next Post